ePaper

Samastipur News:घर के बिछावन पर संदिग्ध अवस्था मिला युवक का शव

Updated at : 16 Nov 2025 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:घर के बिछावन पर संदिग्ध अवस्था मिला युवक का शव

शहर के भगवानपुर चकशेखू बेलबन्ना वार्ड संख्या चार में अपने ही घर के बिछावन पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : शहर के भगवानपुर चकशेखू बेलबन्ना वार्ड संख्या चार में अपने ही घर के बिछावन पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की आंख के पास जख्म के निशान पाये गये हैं. जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृत युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव निवासी अरविंद सिंह के बड़े पुत्र नीरज कुमार सिंह (35) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे का आदी था. घर में इसके अलावा कोई भी नहीं रहता था. नीरज मतदान के लिए कुछ माह पहले को अपने घर आया था. उसकी पत्नी और बच्चे मायके में रहते हैं. जबकि छोटा भाई परदेस में अपने परिवार के साथ रहता है. माता-पिता बनारस में रहते हैं. नीरज भी बनारस में ही रहता था. पड़ोसियों को जब कोई अजीब शंका हुई तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो नीरज को उसके ही पलंग पर मृत पाया. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. बारीकी से जांच एवं अगली कार्रवाई की जा रही है. हालांकि अभी तक मृत्यु कैसे हुई है उसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए मामले की छानबीन कर रही है. फिलहाल शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं शहरवासियों में इस बात कि चर्चा हो रही है कि हजारों युवा कई जगहों पर रूम किराये पर लेकर रहते हैं. कोई पढ़ाई करता है तो कोई रोजी रोजगार में जुटा है. जिसे देखने वाला कोई नहीं है. उनके परिजन भी है तो महीने दो महीने में घर आते हैं. ऐसे में कोई घटना हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन