बथुआ गांव में कर्नाटक से युवक का आया शव, परिजनों में कोहराम

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ मिल्की वार्ड 13 एक युवक अजय कुमार राय (30) का कर्नाटक से रविवार की सुबह शव पहुंचा.
सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ मिल्की वार्ड 13 एक युवक अजय कुमार राय (30) का कर्नाटक से रविवार की सुबह शव पहुंचा. युवक का शव घर पर पहुंचते हीं परिजनों एवं ग्रामीणों में कोहराम मच गया. घर के दरवाजे पर पड़े शव को देखने वाले लोगों की आंख से आंसू टपक रहे थे. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा था. इस संबंध में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक कर्नाटक में राइस मिल में काम कर रहा था. युवक ने मिल में काम करने के बाद गुरुवार की शाम बाइक से डेरा लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि घर में एक यहीं था जो कमा रहा था. अजय के ही कमाई से घर का भरण पोषण होता था. मृतक के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




