Samastipur News:योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीडीसी ने पीओ को दी चेतावनी

उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने कई निर्देश दिये.
समस्तीपुर : उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने कई निर्देश दिये. खेल मैदान मनरेगा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन खेल मैदानों को 30 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया. योजना की प्रगति धीमी रहने पर कार्यक्रम पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया.मानव दिवस सृजन को लेकर सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रति पंचायत एनआरएम योजनाओं का चयन करते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करें. शून्य व्यय वाली योजना इस संबंध में समीक्षा के उपरांत निर्देश दिया गया कि सभी कार्यक्रम पदाधिकारी अपने ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत रोजगार सेवक के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा कर लें. उसके बाद अपने स्तर से सूची जिला को उपलब्ध कराने को कहा गया. 0 5% व्यय वाली योजना के संबंध में निर्देश दिया गया कि वैसी योजना जिसमें 05% तक राशि व्यय की गई है उसे चिन्हित करते हुए अविलंब कार्य पूर्ण करावें अन्यथा व्यय की गई राशि की संबंधितों से नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करें. सामाजिक अंकेक्षण इसके संबंध में निर्देश दिया गया कि डीआरपी के साथ सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बैठक करावाकर मामलों का अविलंब निस्तारण सुनिश्चित करें. डीआरपी पोर्टल पर इसे अद्यतन करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




