Samastipur News:कबड्डी अंडर 14 में दलसिंहसराय व अंडर 16 में विभूतिपुर चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:कबड्डी अंडर 14 में दलसिंहसराय व अंडर 16 में विभूतिपुर चैंपियन

चार दिनों से चल रहे जिला स्तरीय प्रतिभा खोज मशाल खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : शिक्षा व खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में शहर के पटेल मैदान व लाल कोठी खेल परिसर में पिछले चार दिनों से चल रहे जिला स्तरीय प्रतिभा खोज मशाल खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया. अंतिम दिन गुरुवार को अंडर 16 बालक संवर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ताजपुर ने मोरवा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. जबकि शिवाजीनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही. साइकिलिंग अंडर 14 बालक वर्ग में मोरवा के आदर्श कुमार, रोसड़ा के अनीश कुमार व खानपुर के आदित्य कुमार ने व अंडर 16 में रोसड़ा के मो. आसिफ, पटोरी के रौशन कुमार व शिवाजीनगर के चंदन कुमार ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. अंडर 16 बालक वर्ग के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में दलसिंहसराय के अंकित कुमार, रोसड़ा के जयंत कुमार व मोरवा के देव कुमार ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंडर 14 क्रिकेट बॉल थ्रो में पटोरी के आदित्य कुमार, समस्तीपुर के आयुष्मान मिश्रा व विभूतिपुर के रवि प्रकाश ने व अंडर 16 आयु वर्ग में मोरवा के कृष्ण कुमार, मोहनपुर के विक्की कुमार व उजियारपुर के आजाद सिंह ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा लाल कोठी में संपन्न हुए कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में दलसिंहसराय की टीम ने विभूतिपुर को आठ अंकों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया. अंडर 16 आयु वर्ग में विभूतिपुर की टीम ने मोहिउद्दीननगर को 12 अंकों से हराकर कर खिताब अपने नाम किया. मौके पर मुख्य अतिथि एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया. संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन रजनीश कुमार पांडेय ने किया. निर्णायक मंडल के राहुल कुमार, निखिल कुमार, विग्नेश कुमार, पप्पू कुमार, मो. शाहिद, निकिता, वैजयंती, पूजा, ज्योति, राजीव कुमार, राजेश कुमार, अंकेश कुमार, रामकुमार, अंजनी कुमार, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुधाकर कुमार, कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, अंशु कुमार सिन्हा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन