Samastipur News:साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिला 10 हजार रुपये

नीय साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के शिकार एक युवक को उसके दस हजार रुपये वापस कर दिया.
Samastipur News: समस्तीपुर: स्थानीय साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के शिकार एक युवक को उसके दस हजार रुपये वापस कर दिया. इस संबंध में साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि रोसड़ा थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर निवासी छोटेलाल चौरसिया के पुत्र सोनू कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर पर अपने बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी की शिकायत की थी. मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय साइबर थाना की पुलिस टीम द्वारा जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए पीड़ित के हाथों में 10 हजार रुपये सुपुर्द कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




