सदर अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सदर अस्पताल व पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.
समस्तीपुर : सदर अस्पताल व पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान ओपीडी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. इसके अलावा, अस्पताल परिसर में रैली निकाली गयी. आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके अटेंडेंट्स को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. इस अभियान के तहत अस्पताल में कचरा सही स्थान पर डालने और स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गई. ओपीडी और आईपीडी में मरीजों को जागरूक किया गया. साथ ही स्वच्छता के फायदे और गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता शपथ ली और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




