ePaper

Samastipur News:भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

Updated at : 30 Jun 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पूसा मानस मंदिर से जुलूस निकाला.

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : प्रखंड के ठहरा पंचायत में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई योजनाओं की जांच, मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार, फर्जी निकासी, फर्जी फोटो अपलोड करने, आवास योजना में लाभुकों से अवैध वसूली, नाम जोड़ने एवं जियो टैगिंग के नाम पर जनता से नाजायज वसूली आदि की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पूसा मानस मंदिर से जुलूस निकाला. विभिन्न मार्ग से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. मनरेगा कार्यालय के सामने कार्यकर्ता घेरा डालो -डेरा डालो धरना पर बैठ गये. इसका नेतृत्व प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया. मौके पर कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, रौशन कुमार, महेश कुमार, दिनेश राय, रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, जितेन्द्र राय, उषा सहनी, भाग्यनारायण राय, बिराजी दास, सेवक पासवान, रेखा देवी, सीता देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, अन्नू देवी, ज्योति देवी, सरस्वती देवी, रेशमा देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन