भाकपा माले ने प्रतिरोध सभा कर की गिरफ्तारी की मांग

हत्या कांड के खिलाफ दोषियों को गिरफ्तार करने एवं इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर घुलघुलिया टोले से खादी भंडार चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला.
उजियारपुर : भाकपा माले हरपुर रेवाड़ी पंचायत कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंशु कुमारी हत्या कांड के खिलाफ दोषियों को गिरफ्तार करने एवं इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर घुलघुलिया टोले से खादी भंडार चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि अंशु कुमारी हत्याकांड में कुछ लोग घटना को रफा दफा कराना चाह रहे हैं. भाकपा माले अंशु और उसके परिजन को न्याय दिलाने तक जन संघर्ष जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में अन्याय और अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. वहीं, फूलबाबू सिंह ने अंशु कुमारी हत्या कांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रेम करना गुनाह नहीं बल्कि प्रेमजाल में फंसा कर हत्या करना अपराध है. सभा को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, शमीम मंसूरी, निर्धन शर्मा, रामसगुन सिंह ने संबोधित किया. अध्यक्षता तनंजय प्रकाश ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




