Samastipur News:पूर्व उपप्रमुख के निधन पर शोक संवेदना

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 17 Aug 2025 6:18 PM

विज्ञापन

प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष महिसारी गांव निवासी प्रमोद राय (50) का निधन शनिवार को हृदयाघात से हो गया.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष महिसारी गांव निवासी प्रमोद राय (50) का निधन शनिवार को हृदयाघात से हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे प्रखंड के जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. उनके असामयिक निधन पर राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी, राजद उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, मो असरफ अली, भाजपा नेता प्रमेश कुशवाहा, चंदन कुमार मिश्र, कमलकांत राय, पूर्व प्रमुख नीलम देवी, किरण देवी, रिंकी कुमारी, प्रखंड प्रमुख रंजू कुमारी, समाजसेवी अनिल कुमार, जदयू नेता सूर्यकांत चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार, अनिल कुमार कुशवाहा, लोहागीर के पूर्व मुखिया उमेश राय, मालती के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता ललन प्रसाद सिंह, पूर्व उप प्रमुख लाल बहादुर साह, दिवाकर झा, राजू सहनी, उमाकांत सहनी, परवेज अहमद, मो चांद, डा. मुकेश कुमार राय सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन