शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर अवैध वसूली की हुई शिकायत

Updated at : 28 Jan 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर अवैध वसूली की हुई शिकायत

जिले के सरकारी विद्यालयों के कई गुरु जी इन दिनों वसूली मास्टर बने हुए हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के सरकारी विद्यालयों के कई गुरु जी इन दिनों वसूली मास्टर बने हुए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां रोज किसी न किसी विद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर हो रही अवैध वसूली, तो कभी विभागीय कार्य से जुड़ी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वे राशि की मांग कर रहे है. इसकी शिकायत भी पटना सचिवालय में राज्य शिक्षा विभाग के कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर में दर्ज करायी जा रही है. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक औसत हर माह 15-20 शिकायतें दर्ज करायी जा रही है. विभाग की ओर से कहा गया है कि टॉल-फ्री नंबर पर दर्ज कराई गई शिकायतों की जांच कराई जायेगी. जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सरकारी स्कूल में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 14417 या 18003454417 पर कॉल कर सकते हैं. समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीयकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है.

– जांच के लिए कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर में दर्ज करायी जा रही शिकायत

इसी सेंटर के माध्यम से खानपुर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी है कि 10वीं के प्रैक्टिकल काॅपी जमा करने के लिए चार सौ रुपये लिया जा रहा है. वहीं, हसनपुर प्रखंड से शिकायत शिक्षा विभाग को मिली है कि बीआरसी में बीपीएससी शिक्षक के संपत्ति से संबंधित ब्योरा जमा करने के एवज में शिक्षकों से 150 रुपये बीआरपी व डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा लिया जा रहा है. मोहिउद्दीननगर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर बस्ती पूरब में भी प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से दो सौ रुपये लिया जा रहा है. बिथान प्रखंड स्थित यूएमएस खुटौना बतरडीहा की शिकायत मिली है कि एचएम सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकासी करते है. साथ ही, एमडीएम में भी फर्जी उपस्थिति का खेल होता है. हालांकि, इन शिकायतों में कितनी सच्चाई है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन