Samastipur News:थाना पर पहुंच कर लोगों की मारपीट की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:थाना पर पहुंच कर लोगों की मारपीट की शिकायत

थाना क्षेत्र के खराज सुंदरिया नगर में मारपीट में कई लोगों के जख्मी हो गये. इसको लेकर लोगों ने थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर : थाना क्षेत्र के खराज सुंदरिया नगर में मारपीट में कई लोगों के जख्मी हो गये. इसको लेकर लोगों ने थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है. थाना पहुंचे लोगों का कहना था कि खराज सुंदरियां नगर में वे लोग कई वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. शनिवार की देर रात कुछ युवक वहां मौजूद स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की. जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात कही गयी है. झोपड़ी में बसे लोग रविवार को दर्जनों की संख्या में थाना परिसर पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई. झुग्गी में बसे लोगों ने बताया कि कुछ लोग चाहते हैं कि घर को उजाड़ कर जबरन जमीन पर कब्जा कर ले. इसको लेकर मारपीट हुई है. पुलिस ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन