Samastipur News:प्रतियोगिता सीखने को प्रोत्साहित करता है : चेयरमैन

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Nov 2025 6:08 PM

विज्ञापन

संत जोसेफ मिश्री सिंह विश्व मोहिनी मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2025-27 बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : संत जोसेफ मिश्री सिंह विश्व मोहिनी मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2025-27 बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई. अध्यक्षता व्याख्याता अंगद कुमार सिंह ने की. इन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रतिभागियों के ज्ञान व योग्यता का मूल्यांकन करना और मनोरंजन या शैक्षिक उद्देश्यों को पूरा करना है. प्राचार्या डॉ. सुप्रिया कुमारी ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी किसी भी विषय पर पूछे गये सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी का परीक्षण करते हैं. प्रतियोगिता आर्यभट्ट, टैगोर, कलाम, विवेकानंद, गांगुली, मालवीय एवं कौटिल्य ग्रुप के बीच हुई. चेयरमैन अनिल कुमार सिन्हा ने दूरभाष के माध्यम से प्रशिक्षुओं को बताया कि क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ज्ञान का विस्तार होता है. सोचने की क्षमता में सुधार होता है. आत्मविश्वास बढ़ता है. याद करने की क्षमता मजबूत होती है. यह छात्रों को सक्रिय रूप से सीखने के लिए प्रोत्साहित करता है. विषयों की गहरी समझ विकसित करने में मदद करता है. संचालन इस्त्याक हुसैन एवं आजाद कुमार ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर डॉ. सरिता कुमारी, ऋतुराज पांडेय, डॉ. श्वेता कुमारी, राजेश कुमार राजन, विकास कुमार, चंद्रहास सिंह यादव, पंकज कुमार, रेखा कुमारी, वंदना कुमारी, कुमारी अमन, प्रियंका, अरविंद कुमार, नरेंद्र कुमार चौधरी, रजनीश कुमार, प्रभात कुंदन, खुशबू कुमारी, विकास कुमार, मो. सद्दाम हुसैन ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन