ePaper

ठंड की दस्तक, आसमान में छायी रही कोहरे की चादर

Updated at : 15 Nov 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड की दस्तक, आसमान में छायी रही कोहरे की चादर

मौसम ने पूरी तरह से ठंड की ओर करवट ले ली है. सर्दी के साथ ही कोहरे का असर भी दिखने लगा है. शुक्रवार को जिला मुख्यालय व आसपास के इलाके में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई.

विज्ञापन

समस्तीपुर: मौसम ने पूरी तरह से ठंड की ओर करवट ले ली है. सर्दी के साथ ही कोहरे का असर भी दिखने लगा है. शुक्रवार को जिला मुख्यालय व आसपास के इलाके में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. अहले सुबह आसमान में छाए धुंध ने धूप का रास्ता रोक रखा था. सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी. हलांकि, दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए और लोगों को राहत मिली. मौसम विज्ञानी के अनुसार नवम्बर के अंत तक यह सिलसिला तेजी से आगे बढ़ेगा और दिसंबर से चरम पर पहुंच जाएगा. स्थानीय डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 28.06 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 दर्ज की गई.

– अगले दो दिनों तक जारी रहेगा कोहरे का असर, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना

अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञानी ने बताया कि वायुमंडलीय स्थिरता के कारण बनने वाले विकरणीय कोहरे व पछुआ हवाओं के प्रभाव से पश्चिमी दिशा से आने वाले संवहनी कोहरे के संयुक्त प्रभाव से शुक्रवार सुबह दृश्यता कम थी. जिला मुख्यालय व आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक कोहरे का असर जारी रहेगा. उसके बाद कोहरे में कमी आएगी. अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है. मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन