समस्तीपुर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

चोरी के बाद सामान
समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में एक बंद पड़े मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. फिलहाल गृहस्वामी के आने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा.
Samastipur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के वार्ड-01 में चोरों ने लंबे समय से बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब स्थानीय लोगों ने मकान का मुख्य गेट खुला और ताला टूटा देखा. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
Bishanpur News: घर के अंदर बिखरा मिला सामान
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मकान का निरीक्षण किया. जांच के दौरान घर के अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त मिला. कमरों के ताले टूटे हुए थे और गोदरेज व बक्सों का सामान भी गायब पाया गया. प्राथमिक जांच में चोरी की पुष्टि हुई है.
गृहस्वामी के बाहर रहने का उठाया फायदा
ग्रामीणों के अनुसार मकान मालिक रोजगार के सिलसिले में लंबे समय से दूसरे राज्य में रह रहे हैं. इसी कारण मकान काफी दिनों से बंद पड़ा था. गुरुवार सुबह पड़ोसियों की नजर टूटे ताले और खुले गेट पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी.
गृहस्वामी के आने के बाद होगा नुकसान का आकलन
फिलहाल गृहस्वामी गांव नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर नकदी, जेवरात या अन्य कितने मूल्य का सामान लेकर फरार हुए हैं. पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के आने के बाद चोरी गए सामान का सही आकलन किया जाएगा.
पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान स्व. सुरेश प्रसाद ठाकुर एवं स्व. गणेश ठाकुर के वंशजों का है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










