राम मंदिर चंदा को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

सांकेतिक तस्वीर
समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने चंदा राशि में अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.
Samastipur News: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोर गद्दी छोड़" के नारे लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) अनिता राम ने की.
चंदा राशि में अनियमितता का लगाया आरोप
जिला अध्यक्ष अनिता राम ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ चंदा दिया था. यदि उस राशि के उपयोग में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है.
निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता आवश्यक है. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए. वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है.
कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में भूपनेश्वर राम, एखलाकुर रहमान सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष आर.एन. शर्मा, विनोद महतो, नगर अध्यक्ष मो. सरफराज आलम, विकास राय, सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार, राम शोभित प्रसाद, विनय कुमार कुशवाहा, उपेंद्र नाथ तिवारी, राम नारायण शर्मा, अनिश कुमार, सुमन सौरभ, पंकज कुमार, ममता देवी, अंकित कुमार, सोनू कुमार, मिथुन कुमार, इंदू देवी, राजकुमारी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










