दूध वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 10:31 PM
थाना क्षेत्र में गाजाबाजा गांव के पास दूध टैंकर की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.
बिथान. थाना क्षेत्र में गाजाबाजा गांव के पास दूध टैंकर की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. बताया जाता है कि गाजाबाजा गांव निवासी सनत कुमार राय का पुत्र अमरजीत कुमार राय उम्र 10 वर्ष गांव में ही खेल रहे थे तभी दूध वाले वाहन ने पीछे टक्कर मार दी. हादसे में बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक दूध वाहन छोड़कर भाग गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिथान थाना चौक पर जमकर हंगामा किया पुलिस अधिकारी के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम से हटे. थाना प्रभारी जवाहरलाल राम ने बताया वाहन को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










