मदनपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 10:47 PM
चकमहेसी थाना क्षेत्र के मदनपुर ग्रामीण सड़क पर एक अज्ञात ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.
कल्याणपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के मदनपुर ग्रामीण सड़क पर एक अज्ञात ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक चौधरी के पुत्र राजा कुमार बच्चे को गोद में रखे हुए था. अचानक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर पीछे करने लगा. इसी क्रम में उसकी चपेट में राजा आ गया. जिसके कारण 12 वर्षीय राजा कुमार भी जख्मी हो गया. राजा की गोद में रखे बच्चे की मौत हो गई. राजा का इलाज सामुदायिक अस्पताल में कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष दिव्या ज्योति कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. फरार ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की बात कही है. इधर, घटना के बाद मृत बालक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. आसपास के लोग पीड़ित परिवार के परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे हैं. इसके साथ ही लोग उस ट्रैक्टर चालक का भी पता लगाने में जुट गये हैं जिसने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










