विवि के 21 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट

डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को देश की सुप्रसिद्ध कम्पनियों प्लेसमेंट कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी है.
पूसा . डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को देश की सुप्रसिद्ध कम्पनियों प्लेसमेंट कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी है. देश स्तर के ब्रांडेड कंपनियों में रैलिस इंडिया लिमिटेड, पारादीप फास्फेट लिमिटेड, एस्कोर्ट कुबोटा लिमिटेड एवं प्रदान में गत माह एक साथ 21 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट कराने में सफलता हासिल की है. प्लेसमेंट सेल के नियंत्री पदाधिकारी डा. रमण त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से 21 छात्रों का चयन हुआ है. चयनित होने वाले छात्रों में बी-टेक (कृषि अभि) से 10 छात्र, बीएससी (कृषि) से 8 छात्र, बीएफएससी (मत्की) से 2 छात्र एवं एमबीए (एग्री-बिजनेस) के 1 छात्र शामिल हैं. बताया कि इस वर्ष प्रदान ने हमारे छात्रों को सबसे अधिक रु. 8.68 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया है. निदेशक डा त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र जो वर्ष 2025 में पास हो रहे हैं, उनके लिए देश की विभिन्न सुप्रसिद्ध कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है. इनमें से कुछ कंपनियों की वर्तमान में चयन की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है. जिसका फाइनल रिजल्ट आना अभी बाकी है. विश्वविद्यालय के कुलपति डा पुण्यवत्त सुविमलेन्दु पाण्डेय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए चयनित छात्रों को शुभकामना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




