ePaper

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों की हुई ब्रीफिंग

Updated at : 23 Aug 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों की हुई ब्रीफिंग

आगामी सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को ब्रीफिंग की गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर : आगामी सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को ब्रीफिंग की गई. केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत बिहार पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद के रिक्त पदों के लिए 25 अगस्त 2024 और 28 अगस्त 2024 को समस्तीपुर जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाना है. बैठक में सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) के द्वारा आगामी परीक्षा के संदर्भ में सभी जरूरी जानकारियां अधिकारियों से साझा की गई. परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को 7,162 तथा 28 अगस्त को 7,105 अभ्यर्थियों को जिले में परीक्षा में भाग लेना है. जिसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दे दी गई है.सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे की जांच भी कर ली गई है तथा सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है. इसके अलावा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई है. सभी केंद्र अधीक्षकों को बारिश और बिजली की समस्या के लिए पहले से तैयार रहने का विशेष निर्देश भी दिया गया है. अपर समाहर्ता (आपदा) ने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर ध्यान दिया जाये. सभी केंद्र अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई कि सीसीटीवी कैमरों के समुचित संचालन के अलावा परीक्षा परिसर में सभी सीसीटीवी की केंद्रीकृत निगरानी संबंधित व्यक्ति द्वारा लगातार की जाये. इसी प्रकार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. इसी प्रकार विभिन्न पदाधिकारियों ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु अपनी बात रखी और कई सुझाव दिए. बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला अपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन