Samastipur News:प्रखंड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:प्रखंड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

प्रखंड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला बालिका उच्च विद्यालय में हुई. उद्घाटन प्रधानाध्यापक एवं तकनीकी सदस्य अमरनाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : प्रखंड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला बालिका उच्च विद्यालय में हुई. उद्घाटन प्रधानाध्यापक एवं तकनीकी सदस्य अमरनाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसमें विभिन्न मध्य विद्यालयों में वर्ग 6 से 8 के छात्रों को गणित एवं विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल हुए. प्रखंड तकनीकी सदस्य राकेश कुमार,आनंद झा, पूजा कुमारी एवं सीता कुमारी की उपस्थिति विशेष रूप से रही. कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को पीबीएल आधारित शिक्षण पद्धति की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही छात्रों में समस्या समाधान क्षमता विकसित करने के लिए नवीन गतिविधियों व शिक्षण तकनीकों पर चर्चा की गई. आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ कर कक्षा-कक्ष में सीखने की गुणवत्ता को और प्रभावी बनाना था. हसनपुर : पीबीएल के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रखंड के मध्य विद्यालय व उमावि में वर्ग छह से आठ में गणित व विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों की कार्यशाला हुई. प्रशिक्षक अविनाश कुमार, गोविंद झा, वैशाली कुमारी, वंदना कुमारी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. बीइओ डॉ संगीता मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातें को विद्यालय में समूह बनाकर छात्रों को इसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित करें. संचालन प्रखंड लेखपाल प्रकाश कुमार ने किया. मौके पर ब्रजेश कुमार पोद्दार, सोनू कुमार, अविनाश कुमार, सपना सिंह, केसरी कुमार शरण, राधे श्याम पाठक, रामवती पासवान, रजनीश वर्मा, कृष्णकांत पोद्दार, सोहन कुमार, वंदना रानी, प्रभात कुमार, बबीता कुमारी, राज कुमार, गौरव प्रजापति आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन