ePaper

Samastipur News:सलहा चंदन में हुआ भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन

Updated at : 04 Jul 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:सलहा चंदन में हुआ भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन

प्रखंड के सलहा चंदन में भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : प्रखंड के सलहा चंदन में भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है. कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं. इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला महामंत्री बैद्यनाथ झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक निषाद, दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष विजय निषाद, उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद महतो, सत्यनारायण ब्रह्मचारी, हसनपुर मंडल अध्यक्ष युगल किशोर सिंह भी मौजूद थे. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील की. सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया गया. इस आयोजन से इलाके में भाजपा की सक्रियता बढ़ी है. कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन