Samastipur News:भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

भाजपा जिला कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : भाजपा जिला कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वच्छापूर्वक रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया. नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा उत्तरी मंडल के जिलाध्यक्ष बिमल कुमार गोलू और दक्षिणी मंडल जिलाध्यक्ष अमरेश साह ने किया. उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त रक्त को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को प्रदान किया गया है जो जरूरतमंद लोगों के काम आयेगा. भाजपा के जिला प्रभारी संजीव कुमार साह ने बताया कि पार्टी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनायेगी. इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और विभिन्न सेवा कार्यों के जरिए भाजपा गांव-गली, कस्बों और शहरों तक पहुंचेगी. भाजपा के उत्तरी मंडल जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की नीतियां और योजनाएं गरीब, शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित हैं. भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है, जो राजनीति के साथ-साथ जनसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहती है. इधर, बुधवार को भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर पूजा-पाठ का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष शशिधर झा और नीलम सहनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर चलो जीते रथ रवाना किया. जो प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का लाइव प्रसारण दिखायेगी. वहीं भाजपा नगर मंडल की ओर से शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गयी. शिविर में रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, भाजपा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, ललन सिंह, सुनील राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता सिंह, रौशन यादव, संजीत कुशवाहा, अविनाश सिंह चंदेल, अनमोल कुमार, अनिश त्रिवेदी, रौशन झा, रंजीत कुमार मिश्रा, रूपेश चौधरी, शानू ठाकुर, शिवम झा, शिवम कश्यप, राजीव कुमार, विकास, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन