ePaper

समस्तीपुर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, करीब एक साल पहले हुई थी शादी, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Updated at : 12 Aug 2024 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
samastipur suicide news | Bihar Suicide News: Dead body of a young man found hanging from a mango tree in Samastipur, he was married about a year ago

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़

Bihar Suicide News: समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बंडीहा गांव में रविवार को 28 वर्षीय एक युवक का शव आम के पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी के फंदे से लटका मिला. मृत युवक की पहचान बंडीहा गांव के ही स्व. सुरेंद्र मंडल के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बंडीहा गांव में रविवार को 28 वर्षीय एक युवक का शव आम के पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी के फंदे से लटका मिला. मृत युवक की पहचान बंडीहा गांव के ही स्व. सुरेंद्र मंडल के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.

इस घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल है. युवक पैंट, शर्ट एवं जूता पहना हुआ था. घटनास्थल के निकट एक बैग पुलिस ने बरामद की है. इस घटना के सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है. हालांकि, स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि उसे कुछ दिन पहले से पत्नी के साथ अनबन चल रही थी.

ये भी पढ़ें: छपरा में हथियार लहराते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए थे पोस्ट, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार…

14 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी से चल रहा था अनबन

घटना की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली कोहराम मच गया. माता, बहन का रो-रोकर बुरा हाल हुआ था. जानकारी के अनुसार युवक की करीब 14 माह पहले मार्च 2023 में शादी हुई थी. वह भाई में अकेले था. उसकी शादीशुदा तीन बहनें थी.

युवक की पत्नी सरस्वती कुमारी विगत चार माह पूर्व अपने मायके दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के मधबन गांव गई थी. तब से वहीं थी. मृतक की मां ने बताया कि उनका पुत्र एक माह पूर्व मजदूरी करने पुणे गया था. पुणे से कब लौटा किसी को पता नहीं था. हालांकि, बताया कि 10 दिन पूर्व वह मुजफ्फरपुर आकर एक हेचरी पर काम करता था.

ये भी पढ़ें: आरा में मचान पर सोए राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

घटना के दिन सुबह युवक को स्थानीय लोगों ने पैदल घूमते देखा था

घटना के दिन रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे युवक को लोगों ने कर्पूरी चौक के आसपास पैदल घूमते देखा था. वह घर नहीं गया था. उसके बाद गांव के लोगों ने बौधू गाछी में युवक के शव को पेड़ से लटका देख परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी. युवक के मोबाइल एवं मोटरसाइकिल भी नहीं थे. उसकी मां ने बताया कि पुत्र के ससुराल एवं उसकी पत्नी को भी मोबाइल पर सूचना देने की कोशिश की गई. परंतु मोबाइल स्विच ऑफ था.

पुलिस मामले की कर रही है जांच

घटनास्थल पर पहुंच पुलिस जांच में जुटी है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. घर एवं आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है. मौके पर रोसड़ा थाने के एसआई एसपी राज, विनय शंकर उपाध्याय एवं पुलिस बल व चौकीदार के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर खरगे का बयान आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन