Bihar News: समस्तीपुर में ड्राइवर का शव मिलने पर बवाल, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: युवक की हत्या करने को लेकर आक्रोशित लोगों ने चंदन चौक पर सड़क को जाम कर दिया. जिससे सड़क पर आवागमन लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर प्रेम प्रसंग में एक ड्राइवर की हत्या कर दी गयी है. ड्राइवर का शव दूसरे गांव के एक घर में मिला है. युवक का शव मिलते ही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने गृहस्वामी की पत्नी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. यह घटना समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के विशुनपुर पहाड़पुर गांव की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है. पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है.

ड्राइवर की लाश मिलने पर बवाल

जानकारी के अनुसार विशुनपुर पहाड़पुर निवासी परमहंस पासवान के घर से जेठमारा ग्राम निवासी नथुनी राय के पुत्र संजीत कुमार उर्फ मंटा (24) की लाश बरामद की गई. इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की हत्या करने को लेकर आक्रोशित लोगों ने चंदन चौक पर सड़क को जाम कर दिया. जिससे सड़क पर आवागमन लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा. थानाध्यक्ष द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटा दिया.

Also Read: Bihar Land Survey: आरा-खगड़िया के जमीनों का पाकिस्तान से कनेक्शन, जानिए शत्रु संपत्ति अधिनियम की खास बातें

हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

प्रखंड प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक दिया गया. एसपी अशोक मिश्रा ने भी प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका जताई है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार जेठमारा निवासी नथुनी राय का पुत्र संजीत उर्फ मंटा पेशे से ड्राइवर था. वह बुधवार की सुबह अपने घर से निकला था. घर के लोगों ने यह समझा कि वह गाड़ी लेकर कहीं गया होगा. गुरुवार की रात उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली कि संजीत की लाश विशुनपुर पहाड़पुर निवासी परमहंस पासवान के घर में पड़ी हुई है, इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने परमहंस पासवान के घर के अंदर चौकी के नीचे से संजीत के शव को बरामद कर लिया.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन