लॉकर की चाबी नहीं मिली तो चला दी गोली, समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप पर फिल्मी अंदाज में हमला

Updated:
विज्ञापन

लॉकर की चाबी नहीं मिली तो चला दी गोली, समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप पर फिल्मी अंदाज में हमला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश के दौरान बदमाशों ने संचालक दिनेश साह को गोली मार दी. वे लॉकर की चाबी मांग रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग की. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

Samastipur Crime: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक को गोली मार दी. सिंघियाघाट ब्लॉक रोड स्थित पंचवटी चौक पर यूनियन बैंक के सामने स्थित दिनेश ज्वेलर्स एंड सन्स में वारदात को अंजाम देने पहुंचे करीब आठ हथियारबंद बदमाश लॉकर की चाबी मांग रहे थे. विरोध करने पर उन्होंने दुकान संचालक दिनेश साह के पैर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बोलेरो से पहुंचे थे आठ हथियारबंद बदमाश

पुलिस को दिए फर्द बयान में कर्रख वार्ड-5 निवासी दुकान संचालक दिनेश साह ने बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे. तभी पंचवटी चौक की ओर से एक सफेद रंग की बोलेरो दुकान के सामने आकर रुकी. वाहन में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच बदमाश नीचे उतरकर दुकान की ओर आए.

उन्होंने बताया कि चार बदमाशों ने चेहरे पर गमछा और एक ने मास्क पहन रखा था. चार बदमाशों के हाथ में पिस्टल जैसी हथियार थे, जबकि एक के पास कार्बाइन जैसा बड़ा हथियार था.

लॉकर की चाबी मांगी, विरोध करने पर मार दी गोली

दिनेश साह के अनुसार बदमाशों ने हथियार के बल पर लॉकर की चाबी मांगी और उसे खोलने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि दुकान का मालिक मौके पर नहीं है. इसी बात से नाराज होकर एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी.

गोली उनके बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की और बोलेरो से विभूतिपुर थाना की ओर जाने वाली सड़क से फरार हो गए.

घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश साह को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, CCTV फुटेज खंगाल रही

दिनेश साह के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पीड़ित ने बयान में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है.

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन