जीएमआरडी कॉलेज में रेड रन मैराथन, एचआईवी-एड्स जागरूकता का दिया गया संदेश

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता निकालते छात्र छात्राएं सहित शिक्षक। | Prabhat Khabar Network

जागरूकता निकालते छात्र छात्राएं सहित शिक्षक

समस्तीपुर के जीएमआरडी कॉलेज में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रिबन क्लब ने एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता से युवाओं को गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विधान चंद्र भारती ने हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम से शुरू होकर पांच किलोमीटर की दौड़ के साथ संपन्न हुई.

Pusa News: एचआईवी-एड्स जागरूकता पर दिया गया जोर

रेड रिबन क्लब के नोडल पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को एचआईवी एवं एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन

प्रतियोगिता के बाद पांच छात्र और पांच छात्राओं का चयन 21 जुलाई को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रेड रन 2026 प्रतियोगिता के लिए किया गया. विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मेडल और रेड रिबन क्लब की पत्रिका देकर सम्मानित किया.

अनिकेत और अजनीश रहे प्रथम

बालक वर्ग में अनिकेत ने प्रथम, कृष्ण ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में अजनीश प्रथम, पिंकी द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: दलसिंहसराय में पौधरोपण अभियान, समाज के लोगों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प


विज्ञापन
Subash Chandra Ku

लेखक के बारे में

By Subash Chandra Ku

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन