दलसिंहसराय में पौधरोपण अभियान, समाज के लोगों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

वृक्षारोपण करते सदस्य।

दलसिंहसराय में शौण्डिक संघ ने शांतिनायक दातव्य अस्पताल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संघ के अध्यक्ष हरेंद्र पंजियार के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Samastipur News: शनिवार को शौण्डिक संघ, दलसिंहसराय की ओर से शांतिनायक दातव्य अस्पताल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अगुवाई संघ के अध्यक्ष हरेंद्र पंजियार ने की. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया.

Dalsinghsarai News: समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में संघ एवं समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. वरिष्ठ सदस्य हिमांशु नायक, सुशील खां, उपेंद्र नारायण महतो, उपाध्यक्ष ऋषिकेश पंकज, अनुराग राउत, युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रशांत मंडल, महासचिव राजकुमार पूर्वे, सह सचिव देवेश मोनी, अभिषेक इंदिवर, अनिल नायक, प्रमोद महतो, किशोर कुमार, सत्य प्रकाश नायक और वीरेंद्र राउत सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने पौधे लगाए.

अस्पताल प्रशासन का मिला सहयोग

पौधरोपण कार्यक्रम में शांतिनायक दातव्य अस्पताल प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा. अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया.

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलेंगे अभियान

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के पौधरोपण और जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरण संतुलन बना रहे.

यह भी पढ़ें: मानसून में आम और केला की बागवानी का सही समय, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की गाइडलाइन


विज्ञापन
Kunal Kumar Gupta

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन