जर्जर सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 10 साल से जलजमाव की समस्या

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 10 साल से जलजमाव की समस्या

समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड में ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान हैं. शनिवार को उन्होंने सड़क पर जमा पानी में धान रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द हो.

विज्ञापन

Samastipur News: खानपुर प्रखंड की पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित हरिहरपुर खेढ़ी गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या के विरोध में सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से सड़क बदहाल है और बरसात के मौसम में महीनों तक जलजमाव रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Khanpur News: सड़क पर जलजमाव से बढ़ा हादसों का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पानी और गड्ढों के कारण यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां. इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर दुर्घटना का शिकार होते हैं. कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि कई के हाथ-पैर तक टूट चुके हैं.

ग्रामीण बोले- सड़क नहीं, अब खेत बन गया है

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है तो उसमें खेती ही कर लेते हैं. उनका कहना था कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से महीनों तक पानी जमा रहता है. इससे मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ गया है तथा संक्रामक और वायरल बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है.

विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

ग्रामीणों ने बताया कि 15 मई को स्थानीय विधायक मांजरिक मृणाल ने सड़क का निरीक्षण कर जल्द सड़क और नाला निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ. इससे लोगों में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण तथा स्थायी जलनिकासी व्यवस्था जल्द शुरू कराने की मांग की है. प्रदर्शन में इंदु देवी, पवन कुमार झा, रौशन कुमार चौधरी, दीपक चौधरी, महेश महतो, रोशन कुमार चौधरी उर्फ बबलू, कुंदन चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी, निर्मला देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: दलसिंहसराय में पौधरोपण अभियान, समाज के लोगों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन