Bihar News: देसी पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, लूटपाट की रच रहे थे साजिश

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime news

Bihar Crime News

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस को बदमाशों की गुप्त सूचना मिली थी. दोनों बदमाश लूटपाट की साजिश रच रहे थे.

विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के एनएच28 के डोभी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान जिला पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से 2 देसी पिस्टल और कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की गई है. माना जा रहा है कि दोनों बदमाश आने जाने वाले लोगों को लूटने की साजिश रच रहे थे. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुसरीघरारी थानात्रक्षेत्र के मोरवा डीह गांव के विपिन झा के बेटे रोशन कुमार झा और गंगापुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र महतो के बेटे  विरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

मामले को लेकर एएसपी संजय पांड ने बताया कि सूचना मिली थी कि डोभी पुल के पास कुछ बदमाश अपराध की साजिश रच रहे हैं. इसके बाद थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बाइक से जाते दो संदिग्ध युवक को जाते हुए देखा. दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे. ऐसे में पुलिस को शक हो गया. रोककर जब तलाशी ली गई तो उनके पास से देसी पिस्टल के साथ कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने बदमाशों की बाइक भी जब्त कर ली है. एएसपी संजय पांडे ने आगे बताया कि हथियार बरामदगी के मामले को लेकर थाने में अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर की दूसरी खबर भी पढ़ें

समस्तीपुर जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसके बावजूद भी आए दिन तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक का है, जहां पिकअप के तहखाने से करीब 259 लीटर शराब बरामद की गई है. साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है.

ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश के चौथे चरण के कार्यक्रम में भी बदलाव, 6 फरवरी के बदले इस दिन मुंगरे जाएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन