सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रखंड मुख्यालय में सीएम सम्राट चौधरी का संबोधन लाइव प्रसारित
कार्यक्रम में शामिल अधिकारी और जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
मोरवा प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया. इस दौरान सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों और बिहार के विकास के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई.
Morwa News: सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को मोरवा प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया तथा बिहार के विकास के लिए तय किए गए एजेंडे की जानकारी दी गई.
विकास कार्यों और उपलब्धियों पर हुई चर्चा
लाइव कार्यक्रम के दौरान सरकार के 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों, योजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.
अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख सान्या नेहा, बीडीओ अरुण कुमार निराला, सीओ आलोक रंजन, जिला परिषद सदस्य श्वेता यादव, पीओ रंजीत कुमार, सर्वेन्दू कुमार शरण तथा अंचल निरीक्षक रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए