Bihar News: अब ये शादी नहीं हो सकती…दूल्हे को लड़खराता देख दुल्हन ने दरबाजे से लौटायी बारात
Published by : Ashish Jha Updated At : 14 May 2025 12:37 PM
Bride
Bihar News: वर पक्ष के लोग 12 घंटे तक दुल्हन के दरवाजे पर रुके रहे, यह उम्मीद करते हुए कि मामला सुलझ जाएगा और शादी संपन्न हो सकेगी, लेकिन लड़की और उसके पिता अपने निर्णय पर अडिग रहे.
Bihar News: समस्तीपुर. बिहार में शराब और हथियार के कारण शादी समारोह में हंगामा आम बात हो गयी है. ऐसे में कई शादियां होने से पहले ही टूट जा रही हैं. ताजा मामला समस्तीपुर का है. जिले में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन से नशे में डूबे दूल्हे को देखकर दरबाजे से ही बारात को लौटा दिया. नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दूल्हा नशे की हालत में शादी के लिए पहुंचा. दूल्हे के व्यवहार को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और उसके पिता ने भी बेटी के इस फैसले का पूरा समर्थन किया. नतीजतन, बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.
दरबाजे पर घंटों बैठी रही इंतजार
गांवा के लोगों का कहना है कि करीब 12 बजे बारात धूमधाम के साथ गांव पहुंची. वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे का असामान्य और लहराता हुआ बर्ताव देख लड़की को शक हुआ कि वह नशे में है. जब इसकी पुष्टि हुई, तो दुल्हन ने साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया. दुल्हन के पिता ने बेटी के फैसले का सम्मान करते हुए शादी को रोक दिया और बारात को विदा कर दिया. इस दौरान वर पक्ष के लोग 12 घंटे तक दुल्हन के दरवाजे पर रुके रहे, यह उम्मीद करते हुए कि मामला सुलझ जाएगा और शादी संपन्न हो सकेगी, लेकिन लड़की और उसके पिता अपने निर्णय पर अडिग रहे.
गांव के लोगों ने दिया लड़की का साथ
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में इस फैसले की चर्चा है और कई लोग इसे एक साहसिक कदम मान रहे हैं. नशाखोरी और बेजिम्मेदार व्यवहार के खिलाफ यह एक मजबूत सामाजिक संदेश है कि लड़कियां अब अपने भविष्य को लेकर सजग हो रही हैं. इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. मामला आपसी समझ से सुलझा लिया गया. दोनों पक्ष ने मान लिया है कि अब ये शादी नहीं हो सकती.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










