ePaper

समस्तीपुर में युवक ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

Updated at : 08 Sep 2024 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Flood tragedy funeral

Bihar News: युवक ने खुदकुशी क्यों की है? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई.

विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर. दरभंगा प्रमंडल के समस्तीपुर जिले में घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने शनिवार की रात में अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के माधुरी चौक गली नंबर दस निवासी अजय श्रीवास्तव के पुत्र अमन श्रीवास्तव के रूप में हुई है. हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की है? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं, पुलिस ने मृतक के कमरे से कट्टा व एक खोखा बरामद किया है.

शांत स्वभाव का था अमन

घटना को लेकर परिजन का कहना है कि अमन शांत स्वभाव का लड़का था. वह दिन रात परीक्षा की तैयारी में लगा रहता था. किसी से उसकी अधिक दोस्ती भी नहीं थी, लेकिन कहां से पिस्तौल व गोली लाया और किस कारण से आत्महत्या की? उन्हें इसका कुछ पता नहीं है. वहीं, मृतक के पिता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह माघुरी चौक पर गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं. उनका छोटा पुत्र अमन घर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

पिता से की थी रुपये की मांग

परिजनों का कहना है कि रोज की तरह शनिवार को भी वह दुकान पर काम कर रहे थे. दोपहर ढाई बजे अमन ने उनके मोबाइल पर कॉल किया और 25 हजार रुपये मांगा और उसके बाद वह चार बजे के आसपास घर से निकल गया. रात आठ बजे जब दुकान बंद कर घर लौटे तो पत्नी से अमन के बारे में पूछा. कोई जबाव नहीं मिलने पर अमन के कमरे में गए तो देखा कि वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

जांच के लिए पहुंचेगी फॉरेंसिक टीम

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. परिवार के लोगों ने घटना का कारण अभी नहीं बताया है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था. घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन