ePaper

Bihar: समस्तीपुर में स्नान कर रहे 3 जवान गंगा नदी में बहे, 2 को लोगों ने बचाया

Updated at : 15 May 2024 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
Children Drowned

Children Drowned

Bihar: समस्तीपुर में असम राइफल्स के तीन जवाब नहाने के दौरान गंगा में बह गए. स्थानीय लोगों ने दो जवानों को बचा लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर. नदी में नहाने के दौरान असम राइफल्स के तीन जवाब गंगा में बह गए. दो जवानों को लोगों ने बचा लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है. स्थानीय गोताखोर सहित एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है. लापता जवान की पहचान मिंटू राय के रूप में की गई है. लोगों का अनुमान है कि जवान पानी की लहर में बहकर पटना के इलाके में चला गया होगा क्योंकि नदी के दूसरी तरफ पटना जिला है. इस संबंध में मोहनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह से ही एक बार फिर से लापता जवान की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है. हम लोग भी अपने स्तर से प्रयास में लगे हुए हैं.

मिंटू की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर चुनाव ड्यूटी के लिए आए हुए असम राइफल के तीन जवान मोहनपुर कैंप से निकलकर गंगा नदी में स्नान करने निकले थे. स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे. जवानों को पानी में डूबते देख स्थानीय लोगों ने पानी में कूदकर दो जवानों को बाहर निकाल लिया था. वहीं मिंटू का कुछ पता नहीं चल सका क्योंकि पानी का बहाव काफी तेज था.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

घटना की सूचना पर पहुंचे पटोरी एसडीओ सहित स्थानीय थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी. एसडीआरएफ की टीम डूबे जवान की तलाश में लगी रही. बावजूद उसका पता नहीं चल सका. मिंटू के साथ गए दोनों असम राइफल्स के जवानों के अनुसार जौनपुर स्थित कैंप से तीनों पैदल ही 10 किलोमीटर दूर दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे. कुछ दूर ट्रैक्टर और कुछ दूर पैदल चलने के बाद नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन