मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के लिए समस्तीपुर से भारत गौरव ट्रेन

ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ दक्षिण भारत यात्रा के लिए रेलवे देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है.
समस्तीपुर : ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ दक्षिण भारत यात्रा के लिए रेलवे देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है. भारत गौरव ट्रेन 27 मार्च को बेतिया से खुलेगी जो सुगौली, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को चढ़ने के लिए लिए रुकेगी. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी पहली बार भारत गौरव ट्रेन चलाएगी.
सफर 11 रात /12 दिन
7 अप्रैल को वापसी
ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन दर्शन के साथ दक्षिण भारत की यात्रा होगी. तिरुपति, रामेश्वरम, रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी मल्लिकार्जुन दर्शन के साथ 7 अप्रैल को वापसी होगी. भारतीय रेलवे द्वारा भारत गौरव ट्रेन को दो श्रेणी में रखा गया है. इकोनामिक क्लास जिसमें स्लीपर क्लास में यात्रा होगी प्रति व्यक्ति 22520 रुपये. कंफर्ट क्लास 3 एसी में यात्रा होगी प्रति व्यक्ति 38310 रुपये होगी.मिलेगी सुविधा
मेडिकल चिकित्सा टीम टीम सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मी टूर एस्कॉर्ट गाइड,श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित रात्रि विश्राम और बस की सुविधाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




