Samastipur News:होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल लगाकर दी हाेली की शुभकामनाएं

जिला चित्रगुप्त मंदिर काशीपुर के प्रांगण में होली मिलन समारोह 2025 का रंगारंग आयोजन किया.
समस्तीपुर: जिला चित्रगुप्त मंदिर काशीपुर के प्रांगण में होली मिलन समारोह 2025 का रंगारंग आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्ष करते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष एके लाल ने जिले भर से आए चित्रांशों एवं अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया. श्री लाल ने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का त्योहार है. यह हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता का संदेश देता है. उन्होंने समाज में समरसता और सद्भावना को बढ़ावा देने का आग्रह किया. चित्रगुप्त मंदिर समिति के संरक्षक ई. सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि चित्रांश अब सिर्फ चित्रगुप्त पूजा तक ही सीमित नहीं है. प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम चित्रांशों में नया जोश भरता है. युवा पीढ़ी इस जिम्मेदारी को आगे ले जाएं ताकि चित्रांशों में नई ऊर्जा का प्रवाह होता रहे. कार्यक्रम के दौरान हंसी के फब्बारे,होली गीत एवं भांगड़ा का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया. इस अवसर पर अंकित वर्मा एवं एकता वर्मा ने अपनी संगीतमय होली गीतों की प्रस्तुति से सबों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया. मौके पर समिति के पदधारक मनोज कर्ण,अमरेंद्र भूषण,समरेंद्र भूषण,छोटी जी,समदर्शी राजगृहार, अशोक कुमार वर्मा, कृष्ण किशोर,केशव किशोर, किशन लाला सहित सैकड़ों की संख्या में चित्रांश परिवार के पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थीं. धन्यवाद ज्ञापन सचिव समदर्शी राजगृहर ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




