ePaper

सरयू यमुना में बैंक कर्मी साथ मारपीट

Updated at : 08 Apr 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
सरयू यमुना में बैंक कर्मी साथ मारपीट

समस्तीपुर. सरयुग यमुना एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट करने और राशि छीनने का आरोप एस्कॉर्ट पार्टी के जवानों पर लगा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर. सरयुग यमुना एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट करने और राशि छीनने का आरोप एस्कॉर्ट पार्टी के जवानों पर लगा है. इस बाबत यात्री अभिषेक ने समस्तीपुर जीआरपी में पहुंच घटना बाबत शिकायत की है. इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस बाबत थाना से यात्री अभिषेक ने बताया कि वह सरयू यमुना एक्सप्रेस से छपरा से समस्तीपुर आ रहा था. इस दौरान हाजीपुर मुजफ्फरपुर के बीच एस्कॉर्ट पार्टी में तैनात दो जवानों ने उसे टिकट दिखाने को कहा. थर्ड इकोनामिक कोच में वह सफर कर रहा था. उसकी आरक्षित सीट थी. इसके बाद जब उसने टिकट दिखाने से मना किया, इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. वहीं पास में रखे 60 हजार भी जवानों ने छीन ली. मुजफ्फरपुर पहुंचने पर दोनों जवान ट्रेन से उतर गये. अभिषेक समस्तीपुर में स्टेट बैंक में कार्यरत है. इसके बाद वह समस्तीपुर स्थित रेल थाना पहुंचा. जहां उन्होंने इसकी जानकारी दी. इस बाबत रेल थाना अध्यक्ष बी आलोक ने बताया कि घटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर के बीच हुई है.जहां के प्रभारी को इसकी जानकारी दी गई है. पूछताछ की गई है. मामले की जांच चल रही है. समस्तीपुर रेल थाना से यह मामला संबंध नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन