Samastipur News:एचपीवी टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 7:02 PM

विज्ञापन

प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत स्थित एचएससी में मंगलवार को ह्यूमन पैपीलोमा वायरस के टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिला.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत स्थित एचएससी में मंगलवार को ह्यूमन पैपीलोमा वायरस के टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिला. प्रशिक्षक सह यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्विक्स कैंसर की रोकथाम में अहम भूमिका निभाती है. किशोरी बालिकाओं को समय पर इसका टीकाकरण कराना अत्यंत आवश्यक है. उन्हें बताया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना उनकी बड़ी जिम्मेदारी है. इस दौरान स्वस्थ नारी सशक्त-सशक्त समाज अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित विशेष जानकारी दी गई. कहा कि आशा कार्यकर्त्ता सीधे तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के समुदाय से जुड़ी होती हैं और घर-घर जाकर टीकाकरण के महत्व को समझा सकती हैं. इस मौके पर किरण कुमारी, संध्या देवी, चंदा कुमारी, पूनम कुमारी, उषा कुमारी, अंजू कुमारी, रेखा देवी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन