ePaper

Samastipur : प्रमाणपत्र वितरण के साथ कला उत्सव संपन्न

Updated at : 21 Aug 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur : प्रमाणपत्र वितरण के साथ कला उत्सव संपन्न

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

पूसा . पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी कला, प्रतिभा और सृजनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया. शुरुआत शास्त्रीय नृत्य से हुई. इसके बाद लोकनृत्य, लोकगीत, वाद्य वादन, नाट्य मंचन व चित्रकला प्रदर्शनी ने दर्शकों का मन मोह लिया. समापन में बिहार की संस्कृति से संबंधित लोकगीत व देशभक्ति गीत की प्रस्तुति खूब सराही गयी. प्राचार्य डॉ टीएन शर्मा ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया. अनवद्ध वाद्य में प्रथम पुरस्कार कुणाल भारद्वाज समस्तीपुर, द्वितीय पुरस्कार सुमित प्रसाद दास जमुई एवं तृतीय पुरस्कार सोनू कुमार मुंगेर को दिया गया. कथावाचन में बेगूसराय की आकृति एवं शालिनी प्रथम, सीतामढ़ी के अखिलेश एवं मुस्कान कुमारी को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पलामू 1 की आरती सिंह एवं गायत्री कुमारी को दिया गया. एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मुंगेर के अंकित राज, द्वितीय पुरस्कार लखीसराय की अदिति सिंह एवं तृतीय पुरस्कार सीतामढ़ी की राजनंदिनी कुमारी को दिया गया. आर्केस्ट्रा में प्रथम पुरस्कार पलामू 1 के छात्र नेहरू कुमार सिंह, रितु राज, रोहित कुमार एवं मणि प्रकाश को दिया गया. द्वितीय पुरस्कार मधेपुरा नवोदय के अमर कुमार, अभिनव आनंद, स्नेह लता कुमारी एवं राजमणि राय को दिया गया. तृतीय पुरस्कार अरवल नवोदय के छात्र ऋषभ भारती, रौशन आनंद एवं निशान कुमार को दिया गया. स्वर वाद्य प्रतियोगिता में आयुष कुमार लखीसराय को प्रथम, साइराम बसेरा मुंगेर को द्वितीय एवं अभिमन्यु कुमार सुपौल को तृतीय पुरस्कार दिया गया. समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समस्तीपुर की दिव्या वर्मा, अन्नु कुमारी, साक्षी एवं प्रिया को प्रदान किया गया. द्वितीय पुरस्कार मुंगेर की सौम्या शर्मा, राधिका कुमारी, साक्षी कुमारी एवं मुनमुन बेचारी को दिया गया. तृतीय पुरस्कार जमुई नवोदय की सांची, प्रतिभा प्रिया, अजय कुमार एवं नेहा प्रिया को दिया गया. संचालन पुष्पक कुमार ने किया. एसएन पांडेय, अखिलेश कुमार, आरके श्रीवास्तव, भीएन झा, राजेश रंजन, अर्चना कुमारी, नीलम कुमारी, पूनम, आनंद भगत आदि थे. उप प्राचार्य राजीव शंकर झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन