Samastipur News:चिंताजनक : जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में औसत 875 से नीचे लिंगानुपात

आधी आबादी को हर मामले में बराबर में लाने के लिये हर स्तर पर कवायद जारी है. लेकिन संविधान के तहत मिले महत्वपूर्ण अधिकार मताधिकार में लिंगानुपात का अंतर घटने की जगह बढ़ता ही जा रहा है.
Samastipur News:समस्तीपुर : आधी आबादी को हर मामले में बराबर में लाने के लिये हर स्तर पर कवायद जारी है. लेकिन संविधान के तहत मिले महत्वपूर्ण अधिकार मताधिकार में लिंगानुपात का अंतर घटने की जगह बढ़ता ही जा रहा है. सरकार बेटियों को अधिकार दिलाने के लिये लगातार कोशिश कर रही. इसके लिये कई योजनायें भी चलायी जा रही है, लेकिन जो सबसे जरूरी है, आधी आबादी को मतदाता सूची में बराबर संख्या का होना वह लक्ष्य से काफी दूर है. यह दूरी एसआईआर के बाद और अधिक बढ़ गयी है. एसआईआर से पहले जिले में लिंगानुपात का अंतर 902 था, यानि एक हजार पुरुष मतदाता पर महिला मतदाताओं की संख्या 1000 था. लेकिन एसआईआर के बाद यह अंतर और अधिक बढ़ गया है. एसआईआर के बाद यह अंतर घटकर 875 हो गया है. विदित हो कि आज भी कहीं न कहीं समाज में बेटियों को दोयम दर्जे में ही रखा जा रहा है. जबकि आज हर क्षेत्र में हमारी बिटियां दो कदम आगे चल रही है. चाहे वह अंतरिक्ष का क्षेत्र हो, विज्ञान को क्षेत्र हो, प्रशासनिक, पुलिस सेवा, आईटी व एआई सेक्टर हो या देश के प्रहरी की बात हो. वह हर जगह अपने को साबित कर रही है.
– 131-कल्याणपुर सुरक्षित में लिंगानुपात का अंतर 891
बात लोकतंत्र के महापर्व में वोटिंग की हो वहां भी आधी आबादी की उपस्थिति बहुत दमदार रहती है. जिले की बात करें को पिछले कई चुनावों में महिला मतदाताओं के वोट की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक रही है. भले ही महिला मतदाता की संख्या पुरुष मतदाताओं से कम है. इस विधानसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं से पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है. जिले में कुल मतदाता 2940776 में महिला मतदाताओं की संख्या 1372722 है. वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 1568036 है. जिले में पुरुष व महिला मतदाताओं का लिंगानुपात एसआईआर के बाद 875 है. हालांकि जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में से छह विधान सभा क्षेत्रों में लिंगानुपात औसत 875 से भी नीचे है. 133- समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र जिसमें नगर निगम क्षेत्र भी पड़ता है, यहां भी लिंगानुपात औसत से नीचे 874 है. 134-उजियारपुर में लिंगानुपात 869 है. 136-सरायरंजन में भी लिंगानुपात 869 है. 138-विभूतिपुर में लिंगानुपात 872 है. 139-रोसड़ा में लिंगानुपात 874 है. वहीं 140-हसनपुर में लिंगानुपात 873 है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




