Samastipur News:शिविर लगाकर पशुओं का किया गया टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:शिविर लगाकर पशुओं का किया गया टीकाकरण

जीविका की ओर से बिशनपुर बथुआ पंचायत स्थित जीविका भवन में शनिवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : जीविका की ओर से बिशनपुर बथुआ पंचायत स्थित जीविका भवन में शनिवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर हुआ. इसमें पशु चिकित्सक मनीष कुमार ने करीब 655 मवेशियों का टीकाकरण एवं इलाज गया. मौके पर मौजूद जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह ने बताया कि अधिकांश जीविका दीदी पशुपालन करती है. इसका उद्देश्य पशुपालक जीविका दीदियों एवं आसपास के पशुपालकों के पशुओं का निःशुल्क इलाज करना है. ताकि पशुओं को संक्रमित होने से बचाया जा सके. पशुपालन को बढ़ावा दिया जा सके. शिविर में पशुधन प्रबंधक अमित कुमार अमन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक इंद्र कुमार कांति, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अनिरुद्ध कुमार, शिवचंद्र कामत, रंजन कुमार सिंह, प्रिया कुमारी, कामिनी कुमारी, नागेन्द्र कुमार ठाकुर, गीता कुमारी, रानी कुमारी आदि मौजूद थे. सिंघिया : महरा पंचायत भवन में बीपीआईयू जीविका के सौजन्य से पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. बीपीएम पुष्यंत कुमार पुष्कर, पशुधन मैनेजर अमित कुमार अमन, अभिषेक कुमार, एसी अजीत कुमार, पिंकू कुमार, आशा देवी, भारत कुमार साह, रमेश कुमार राय, राधे यादव एवं मुन्ना कुमार राम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन