ePaper

खेत की मापी कर रहे अमीन की बाइक चोरी

Updated at : 27 May 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
खेत की मापी कर रहे अमीन की बाइक चोरी

हलई थाना क्षेत्र के वरुणा पुल के समीप नून नदी के बांध पर लगी बाइक का ताला तोड़कर बाइक की चोरी कर ली गई. मामला सोमवार की संध्या का बताया जाता है.

विज्ञापन

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के वरुणा पुल के समीप नून नदी के बांध पर लगी बाइक का ताला तोड़कर बाइक की चोरी कर ली गई. मामला सोमवार की संध्या का बताया जाता है. घटना के बारे में बताया जाता है कि चकलालशाही निवासी बबलू कुमार सिंह बांध पर गाड़ी लगाकर बांध के नीचे जमीन की मापी कर रहा था. इसी क्रम में चोरों ने बाइक का हैंडल तोड़कर स्प्लेंडर बाइक चुरा ली. घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, संजय कुमार सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इस मौके पर लोगों के द्वारा बताया गया कि कुछ संदिग्ध युवकों के द्वारा बांध पर रिल्स बनाने की आड़ में अपराधी घटना को अंजाम दिया जाता है. पूर्व में भी ऐसी घटना हो चुकी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन