ePaper

Samastipur News:एनडीए सरकार में बिहार का चौमुखी विकास : प्रशांत

Updated at : 15 Jul 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:एनडीए सरकार में बिहार का चौमुखी विकास : प्रशांत

प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखण्ड स्तरीय पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक उजियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू सहनी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: उजियारपुर : प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखण्ड स्तरीय पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक उजियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू सहनी की अध्यक्षता में हुई. पार्टी प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन की सरकार में देश और बिहार प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है. इन विकास कार्यों में पार्टी के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा सामाजिक मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं. इसमें उन्हें कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है. हमें उनके हाथों को मजबूती प्रदान करना है ताकि उनका हौसला बना रहे. आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ईं. रोशन राजा ने पार्टी की मजबूती एवं विस्तार के लिए आईटी सेल को मजबूत करने पर बल दिया. अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए इसके लिए दक्ष बनाने पर जोर दिया. मौके पर अभिषेक कुमार मोनू, अनीश कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन