ePaper

Samastipur News:अपहरण व मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार, जेल

Updated at : 21 Oct 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:अपहरण व मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार, जेल

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास पिछले साल एक शराब धंधेबाज को अपहरण कर मारपीट करने के मामले में फरार एक अभियुक्त को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास पिछले साल एक शराब धंधेबाज को अपहरण कर मारपीट करने के मामले में फरार एक अभियुक्त को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपित की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के धर्मेंद्र महतो के पुत्र हरेंद्र कुमार के रुप में हुई है. पिछले साल 30 जनवरी को सीमावर्ती वैशाली जिला के महिसौर थाना के मेदपुरा निवासी अशोक सहनी के पुत्र मुकेश सहनी ने उक्त आरोपित समेत अन्य छह लोगों के विरुद्ध अपहरण व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि वह अवैध शराब का धंधे में लिप्त था. पिछले साल 29 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशोपट्टी गांव के मुखिया लाल बाबू से मोबाइल पर उसकी बात हुई थी. उसने प्रलोभन देकर शराब खरीदने के लिए उसे समस्तीपुर रेलवे स्टेशन बुलाया. जहां मुखिया और उसके साथ अन्य लोगों ने साजिश के तहत उसका अपहरण कर लिया और 3 लाख 30 हजार रुपये भी छिन लिया. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने मुखिया लालबाबू, महुआ डीह के प्रिंस कुमार, आधारपुर के गिरिधारी राय, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव हरेन्द्र कुमार, मो शकील, फतेहपुर बाला के मो ताज को आरोपित किया. पूर्व में नगर पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए मुखिया लाल बाबू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था. वहीं अन्य आरोपितों की तलाश जारी थी. इस क्रम में सोमवार को नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित नगर थाना कांड संख्या 39/24 का प्राथमिक अभियुक्त है. पुलिस को लंबे समय से उक्त आरोपित की तलाश थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन