Samastipur News:एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खानपुर प्रखंड में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

Samastipur News:खानपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खानपुर प्रखंड में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इसमें सुरक्षा की दृष्टि से इलमासनगर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, यात्री विश्राम स्थल पर शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है. साथ ही इलमासनगर चौक एवं बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग परिषद द्वारा उठाई गई. नगर सह मंत्री कमलेश कुमार ने बीडीओ से इन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपील की. वहीं नगर सह मंत्री अमृत झा ने कहा कि इलमासनगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगने से बाजार एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा में काफी सुधार आयेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन