मुसरीघरारी में एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाये 40 हजार

Updated at : 28 Jan 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
मुसरीघरारी में एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाये 40 हजार

एसबीआई के एटीएम से एक उचक्के ने एक वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार रुपए उड़ा लिये.

विज्ञापन

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर एसबीआई के एटीएम से एक उचक्के ने एक वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार रुपए उड़ा लिये. ठगी के शिकार वृद्ध की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 01 निवासी विनोद गुप्ता के रूप में की गई है. वृद्ध अपने एटीएम कार्ड से एसबीआई के एटीएम केंद्र से रुपये की निकासी करने गये थे. इस बीच एक अनजान युवक वृद्ध को अपना एटीएम कार्ड दिखाने को कहा. एटीएम कार्ड दिखाने के क्रम में युवक ने वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 40 हजार की निकासी कर ली. ठगी के शिकार वृद्ध ने इस घटना की सूचना मुसरीघरारी थाने को दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन