Samastipur News: स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला : डॉ. प्रदीप
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 15 Sep 2025 7:11 PM
महिला व किशोरियों का स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति और आने वाली पीढ़ियों की मजबूती का आधार है.
Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : महिला व किशोरियों का स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति और आने वाली पीढ़ियों की मजबूती का आधार है. सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए धरताल पर विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है. यह बातें सोमवार को सीएचसी के सभागार में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की सफलता को लेकर आयोजित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने कही. यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला केंद्रित निवारण, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. स्वास्थ्य प्रबंधक बहाव आलम ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना, बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है. इस दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में महिलाओं में बढ़ रही बीमारियां जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह,कैंसर एनीमिया,मानसिक तनाव आदि रोगों की पहचान कर नैदानिक उपाय करना है. इधर, एचएससी टांडा में भी आशा कार्यकर्ताओं को एचपीवी टीकाकरण सहित अभियान की सफलता को लेकर घर घर जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर डॉ. एजाज आलम, प्रभाष कुमार पप्पू,नवनीत कुमार, मनीष कुमार, चंदा कुमारी, संजू कुमारी, उषा कुमारी, मरनी देवी, पूनम कुमारी, अंजू कुमारी, किरण कुमारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










