वज्रपात से छह महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत

Updated at : 29 May 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से छह महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत

मोतिहारी/मधेपुर/छपरा/हाजीपुर/जमुई/ समस्तीपुर : प्रदेश में रविवार को दिन में आयी आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गयी और चार बच्चे घायल हो गये. मरनेवालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे हैं. सबसे अधिक पांच लोगों की मौत पूर्वी चंपारण जिले में हुई है, जबकि मधेपुरा व जमुई में दो-दो और […]

विज्ञापन

मोतिहारी/मधेपुर/छपरा/हाजीपुर/जमुई/ समस्तीपुर : प्रदेश में रविवार को दिन में आयी आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गयी और चार बच्चे घायल हो गये. मरनेवालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे हैं. सबसे अधिक पांच लोगों की मौत पूर्वी चंपारण जिले में हुई है, जबकि मधेपुरा व जमुई में दो-दो और समस्तीपुर, वैशाली व सारण में एक-एक की मौत हुई है. सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी मनिया टोला में ठनका गिरने से उमेश सिंह (37 वर्ष)की मौत हो गयी.

सुबह करीब नौ बजे उमेश सिंह खेत में काम कर रहा था, उसी वक्त तेज आंधी व पानी के दौरान उस पर ठनका गिर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. वहीं, वैशाली जिले के बरांटी ओपी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में ठनका गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक विशाल कुमार औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर का रहने वाला था. घायलों में निक्की कुमारी, शाहिल और उसका भाई हर्ष शामिल हैं. तीनों बच्चे जगदीशपुर गांव के हैं. सभी बच्चे बगीचे में आम चुनने गये थे. इसी बीच ठनका की चपेट में आ गये.

पूर्वी चंपारण जिले के राजेुपर थाने के रानीपुर बारापोखर के पास ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान रानीपुर गांव के जियालाल राय के 56 वर्षीय पुत्र कंतलाल राय के रूप में हुई है. वह सुबह घास
वज्रपात से तीन बच्चों…
काटने गया था. इसी दौरान तेज आंधी के बाद ठनका के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं, फेनहारा थाने के कोदरिया गांव में ठनके से रामनाथ साह की 18 वर्षीया पुत्री वीणा कुमारी की मौत हो गयी. तेज हवा देख वीणा छत पर कपड़ा उतारने गयी थी. इसी दौरान वह ठनके की चपेट में आ गयी. कोटवा थाना क्षेत्र में ठनके से दो महिलाओं की मौत हो गयी. कोइरगांवा में अच्छेलाल साह की पत्नी सुनीता देवी अपने बथान पर सामान को बारिश से बचाने का प्रयास कर रही थी, तभी पीपल के पेड़ पर ठनका गिरा.
इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. कररिया के वैरागी टोले में चंद्रिका पासवान की पत्नी मीना देवी केरोसिन लेकर लौट रही थी. इसी दौरान ठनका गिरने से मौत हो गयी. तुरकौलिया चंवर में ठनका गिरने से महिला बुरी तरह झुलस गयी. पीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. तुरकौलिया मध्य पंचायत के पूर्वी टोला निवासी हीरा साह की पत्नी कोशिला देवी के रूप में उसकी पहचान हुई है.
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित गणेश स्थान वार्ड नंबर 13 में बारिश में खेल रहे बच्चों पर ठनका गिरने से दो बच्चे की मौत हो गयी, वहीं एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गणेश स्थान निवासी गोपाल साह का 10 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, मोहन यादव का नौ वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार और दिलीप साह का आठ वर्षीय पुत्र गौरव कुमार गणेश स्थान स्थित हनुमान मंदिर में खेल रहा था. इस दौरान बच्चे खेलते खेलते बच्चे मंदिर परिसर स्थित आम के बगीचा आम चूनने चले गये. इस बीच अचानक तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गयी. तेज बारिश के साथ आसमान में बिजली भी चमकने लगी. बिजली चमकने के कारण तीनों बच्चे आम के पेड़ के नीचे दुबक गये और तब ही अचानक आम के पेड़ पर गिर ठनका गिर गया. इससे तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में लोगों ने तीनों बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में धीरज व मंजेश की मौत हो गयी.
जमुई जिले के बरहट और खैरा प्रखंड क्षेत्रों में ठनका से एक-एक महिला की मौत हो गयी. बरटह थाना क्षेत्र के पांड़ो गांव में मनोहर यादव की बीस वर्षीय पत्नी लखिया देवी की मौत हो गयी, जबकि पाड़ों निवासी शिवनंदन यादव का पुत्र अजीत कुमार बुरी तरह घायल होकर इलाजरत है. वहीं, खैरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के खड़ाइच गांव में भी अचानक हुए वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई. उसकी पहचान ललन साह की चालीस वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई .घटना के वक्त सुधा अपने मवेशियों को पानी से बचाने के लिए घर के दरवाजा पर बांधने आ रही थी.इसी दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आ गयी.
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर के महमद्दीपुर एवं रामगामा गांव में रविवार को आयी भीषण आंधी तथा बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से एक युवक तथा एक भैंस की मौत हो गयी. युवक की पहचान रामपुकार राय के 28 वर्षीय पुत्र राजेश राय के रूप में की गयी़ राजेन्द्र राय की भैंस की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन