जंकशन को दिया जायेगा अब नया लुक : डीआरएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 May 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

बढ़ेंगी सुविधाएं . डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण प्रवेश द्वार की चौड़ाई भी बढ़ायी जाएगी जलजमाव से बचने के लिए भवन के सतह को ऊंचा करने का निर्देश कंकरीट कुर्सी की भी ऊंचाई बढ़ाने को कहा समस्तीपुर : डीआरएम रवींद्र कुमार जैन ने कहा है कि स्थानीय जंकशन को नया लुक दिया जाएगा. स्टेशन […]
विज्ञापन
बढ़ेंगी सुविधाएं . डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
प्रवेश द्वार की चौड़ाई भी बढ़ायी जाएगी
जलजमाव से बचने के लिए भवन के सतह को ऊंचा करने का निर्देश
कंकरीट कुर्सी की भी ऊंचाई बढ़ाने को कहा
समस्तीपुर : डीआरएम रवींद्र कुमार जैन ने कहा है कि स्थानीय जंकशन को नया लुक दिया जाएगा. स्टेशन यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. मुसाफिर खाने का गेट स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया की ओर से खाला जायेगा. स्टेशन के मुख्य द्वार की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. उक्त बात शनिवार को डीआरएम ने पत्रकारों को कही. डीआरएम पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली बार जंकशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे.
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर-दरभंगा दोहरी करण को लेकर बहुत जल्द स्थानीय यार्ड का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा. ताकि ट्रेनों के आने व जाने में परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्टेशन पर तीन से छह महीने के अंदर लिफ्ट व अगले वर्ष मार्च महीने तक स्वचालित सीढी शुरू कर दिया जाएगा. सुरक्षा के ख्याल से निर्भया फंड के माध्यम से सीसीटीबी कैमरा आदि लगाया जाएगा. इससे पूर्व डीआरएम ने शाखा अधिकारियों के साथ स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म,मुसाफिर खाना,अपूर्वा,वेटिंग रूम, आरएमएस आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीनियर डीइएन कॉडिनेशन महबूब आलम,सीनियर डीसीएम बीरेन्द्र कुमार,कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित आदि शामिल थे.
मुसाफिर खाने का गेट सरकुलेटिंग एरिया की ओर से खुलेगा
प्लेटफार्म पर प्रवेश करने
वाले गेट की बढायें चौड़ाई
डीआरएम ने टिकट घर के सामने से लेटफार्म नंबर एक पर प्रवेश करने के लिए गेट की चौड़ाई और बढ़ाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने गेट के पास स्थित मुसाफिर खाने का मुख्य द्वार सरकुलेटिंग एरिया से करने का निर्देश सीनियर डीईएन कॉडिनेशन को दिया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक स्थित कंकरीट चबूतरा की उंचाई और बढ़ाने को कहा ताकि यात्रियों को बैठने में परेशानी नहीं हो.
प्लेटफार्म दो से हटाएं
पुराने करकट
निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर पुराने करकट के यात्री शेड को देखकर वह दंग रह गए. उन्होंने सीनियर डीइएन कॉडिनेशन को पुराना करकट हटाकर शेड को नये ढंग से लगाने का निर्देश दिया ताकि बरसात के दिनों में यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. प्लेटफार्म पर पुराना यात्री शेड होने के कारण ट्रेन पकड़ने के दौरान यात्रियों को दिक्कत होती है.
अपूर्वा में बढ़ायें ग्राहक नहीं तो कर्मी
सहित नरकटियागंज भेज दूंगा
डीआरएम अपूर्वा कैंटीन पहुंचे. कैंटीन में खाना खा रहे यात्रियों से भोजन की क्वालिटी के बारे में पूछताछ की. कैंटीन में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकुलेटिंग एरिया से गेट खोलने का निर्देश दिया. उन्होंने कैंटीन प्रभारी को कहा कि एक महीने के अंदर कैंटीन की बिक्री बढाये नहीं तो कर्मियों को भेज दूंगा नरकटियागंज. बताया गया है कि उक्त कैंटीन घाटे में चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










