प्रेमी युगल को किया पुलिस के हवाले

Published at :25 May 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल को किया पुलिस के हवाले

समस्तीपुर : शहर के थानेश्वर स्थान में मंदिर में बुधवार को अंतरजातीय विवाह करने पहुंचे एक प्रेमी युगल को मंदिर के पुजारी ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया. नगर पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की दलसिंहसराय के पगड़ा गांव की रहने वाली है, जबकि लड़का दलसिंहसराय […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के थानेश्वर स्थान में मंदिर में बुधवार को अंतरजातीय विवाह करने पहुंचे एक प्रेमी युगल को मंदिर के पुजारी ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया. नगर पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की दलसिंहसराय के पगड़ा गांव की रहने वाली है, जबकि लड़का दलसिंहसराय के ही सिजौली गांव का रहने वाला है. बताया गया है कि पूर्व में लड़की के पिता ने गत वर्ष पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दलसिंहसराय थाने में दर्ज करायी थी. उक्त मामले में लड़की का कोर्ट में 164 का बयान हो चुका है, लेकिन प्रेमी युगल के पास शादी का प्रमाण नहीं होने के कारण दोनों को परदेस में नौकरी में परेशानी हो रही है. इस कारण दोनों पुन: आज मंदिर पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन