17 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी के सारी टोले चकमुराद गांव से रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. इस बाबत ओपी अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण का बताना था कि वे एसआइ ओंकारनाथ पांडेय, तेजनारायण पांडेय, भरत पासवान व पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर […]
वारिसनगर : मथुरापुर ओपी के सारी टोले चकमुराद गांव से रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. इस बाबत ओपी अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण का बताना था कि वे एसआइ ओंकारनाथ पांडेय, तेजनारायण पांडेय, भरत पासवान व पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर थे.
इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त गांव के स्व. अशोक कुमार महतो का पुत्र संतोष कुमार अपने घर में शराब रख कर बेचता है. जब वे संतोष के घर पहुंचे, तो एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा. उसे पकड़ कर जब उसकी घर की तलाशी ली गयी, तो उसके घर के बरामदे पर रखे ईंट के नीचे से 180 एमएल के हरियाणा निर्मित रॉयल स्टेग के 17 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम संतोष कुमार बताया. साथ ही पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि उक्त शराब वह क्षेत्र के ही मुक्तापुर गांववासी रंजीत राय से बेचने के लिए लिया था. इधर, ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. रंजीत की भी तलाश जारी है.
13 नामजद, 20 पर प्राथमिकी : कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के लदौरा से बरामद 180 कार्टन शराब मामले में पांच गिरफ्तारी के अलावा अन्य लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की तहकीकात में कल्याणपुर पुलिस जुट गयी है. नामजद लोगों में नामजद लोगों में कल्याणपुर के अनीश राम विजय महतो मक्कू कुमार लदौरा के विमलेश कुमार शंभू पट्टी के गोलू कुमार बासुदेवपुर के छोटू कुमार सिंह शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










